फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूप से चढ़ा पारा, हवा से ठिठुरन बरकरार, आज कोहरा के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ ने दोपहर में धूप निकलने के साथ शीत दिवस का जताया अनुमान
विज्ञापन


बरेली। बृहस्पतिवार को दिन भर कड़ाके की ठंड से ठिठुरे शहरवासियों को शुक्रवार को हल्की राहत मिली। धूप निकलने से दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़त हुई। हालांकि, सर्द हवा से कंपकंपी बरकरार रही। मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरा, शीत दिवस के बाद हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी से कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली है। पांच दिनों तक बढ़त जारी रहेगी। हालांकि, तीन दिन तक कोहरे के क्षेत्रफल और घनत्व में बढ़त की संभावना है। लिहाजा, पारा में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

इसी बीच निम्न वायुदाब की स्थिति बनने से कहीं-कहीं शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थितियां बन सकती हैं। तेज हवा चलने से सुबह 10 बजे तक कोहरा छंटने से दिन में मौसम खुशगवार रहेगा, लेकिन शाम से सुबह तक ठंड हावी रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तराई इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रही लेकिन धूप निकलने के बाद राहत मिली। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, शाम को ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्यिस रहा जो सामान्य से करीब चार डिग्री कम था। नमी का स्तर सौ फीसदी दर्ज हुआ। ब्यूरो

13.7
4.8
सुबह-शाम कोहरा छाएगा। सर्द हवा चलेगी और धूप निकलेगी।
सुबह 7:05
शाम 5:39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें