फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पछुवा हवा से बढ़ा तापमान, फिर पहुंचा 40 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अब चल रही पछुवा हवा से तापमान फिर से तपने लगा है। शनिवार को पारा 40 के पार 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर शहरवासी तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े सहने को विवश रहे। सप्ताहभर राहत न मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शुक्रवार शाम को पुरवा हवा का प्रवेश थमा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवा के मिलन से तापमान में गिरावट हुई थी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बना वहां आंधी के साथ बारिश भी हुई। तो कहीं खंडवर्षा की स्थिति बनी रही, लेकिन अब पश्चिमी हवा चलने से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हुआ। गर्म हवा का प्रवेश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़त का अनुमान है।
शनिवार सुबह ही तेज धूप होने से पारा 34 डिग्री जा पहुंचा था। सुबह 11 बजे तक 38 डिग्री और एक घंटे बाद 40 डिग्री जा पहुंचा। दोपहर दो बजे 42 डिग्री पर जा टिका। यह स्थिति शाम चार बजे तक रही। पारा 41.0 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, रात का पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें