फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देर रात बारिश के बाद लुढ़का पारा, तपिश बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बादल छंटने से आसमान हुआ साफ, तेज धूप करेगी बेहाल
विज्ञापन


बरेली। बुधवार देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। पर दिन में धूप तपिश का अहसास कराती रही। लोग पसीने से तरबतर हुए। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पुरवा हवा के साथ बृहस्पतिवार शाम को बादलों ने प्रवेश किया। अनुकूल माहौल बनने पर उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब क्षेत्र की ओर हवा चली। करीब दस मिनट तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 26.1 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, 40 डिग्री पार दर्ज हो रहा अधिकतम पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उन्होंने बारिश के बाद अब आसमान साफ होने से तेज धूप होने और उमस हावी रहने का अनुमान जताया है। ब्यूरो

मौसम इनपुट
38.5
26.1
धूप निकलेगी। धूल भरी तेज हवा चलेगी पर उमस सताएगी।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें