फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पारा फिर 42 डिग्री पार, तपिश से झुलसे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पछुआ हवा से तप रहे पारे में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सप्ताह भर में पांच डिग्री लुढ़का पारा फिर एक बार 42 डिग्री तक जा पहुंचा है। इधर, मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। पारा 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे से धूप में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े लोगों को बेहाल करते रहे। राहगीर पसीने से तरबतर होते रहे। वहीं नमी की अधिकता से उमस बेहाल करती रही। दोपहर एक से तीन बजे के बीच शहर की प्रमुख मार्गों पर आम दिनों से काफी कम वाहन दिखाई दिए। जो जहां था, वहीं गर्मी से निजात के लिए छांव खोजता नजर आया। ढलती धूप के साथ गर्मी का असर कम होता रहा। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 32 फीसदी दर्ज हुआ।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पछुआ हवा का प्रवेश जारी रहने तक गर्मी हावी रहेगी। अगले पांच दिन तक बादलों के मंडराने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें