फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आसान पेपर से अभ्यर्थियों को अच्छे अंक मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय और बरेली काॅलेज के छह केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रश्नपत्र आसान होने से अभ्यर्थियों के चेहरे खिले रहे। उन्होंने अच्छे अंक मिलने की उम्मीद जताई। 13 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा इस बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा संचालित की जा रही है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के चार केंद्रों पर 2012 और बरेली काॅलेज के दो केंद्रों पर 1020 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। सुबह आठ बजे केंद्रों पर प्रवेश शुरू हुआ। अभ्यर्थियों समेत कक्ष निरीक्षकों को भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन व बैग साथ नहीं ले जाने दिया गया। दोपहर दो बजे दूसरी पाली शुरू हुई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बरेली कॉलेज और विश्वविद्यालय पहुंचकर परीक्षा की मुस्तैदी परखी।
पंजीकृत अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 2,631 उपस्थित और 401 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2,639 उपस्थित, 393 अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में आठ अभ्यर्थी देर से पहुंचे थे, जिन्होंने दूसरी पाली में परीक्षा दी।
विज्ञापन


मिलक रामपुर के अभ्यर्थी भारत सिंह ने कहा कि सभी सवाल आसान थे। मिलक की ही नीलम ने भी सभी प्रश्न हल करने की बात कही। बरेली शहर के मोहम्मद रिजवान, अजय कुमार, शादाब, जतिन का कहना था कि प्रश्न बेहद आसान होने से उन्हें अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। पहली बार बीएड प्रवेश परीक्षा में बैठे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें