फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिवरतन फूड इंडस्ट्री से एफएसडीए ने भरे खाद्य पदार्थों के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को फरीदपुर में गौसगंज स्थित शिवरतन फूड इंडस्ट्री की जांच की। संदिग्ध प्रतीत होने पर मसाले और अन्य खाद्य पदार्थ के नमूने भरे। इन्हें जांच के लिए झांसी स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अनिल प्रजापति ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी। आरोप था कि मसालों समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट और रखरखाव में अनदेखी होती है।
संयुक्त आयुक्त द्वितीय अपूर्व श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और नमूने भरे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के मुताबिक स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने सैंपल भरे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें