शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1,150 अपात्रों को नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई न करने का आरोप है। अनूप रायजादा ने जनसूचना विभाग में प्रार्थना पत्र डाला। वहां से मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार ने अधिशासी अधिकारी को बिना तारीख अंकित किया हुआ पत्र जारी कर दिया था। इस लापरवाही पर अनूप रायजादा ने एक्स पर पोस्ट करके कार्रवाई की मांग की है। बताया, कस्बे में पीएम आवास योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है। शिकायत के साथ उन्होंने सीएम, मुख्य सचिव और डीएम को टैग किया है। इस बाबत एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि पत्रांक जारी किया गया है। डिस्पैच करने वाले बाबू से तारीख डालने में चूक हुई है। इसमें तहसीलदार की गलती नहीं है। इसको ठीक कराया जाएगा।