फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बकरी चराने गया किशोर लापता, मगरमच्छ के खींच ले जाने की आशंका

विज्ञापन
अरमान। संवाद
विज्ञापन
शीशगढ़। बकरी चराने गया किशोर लापता हो गया। ग्रामीण मगरमच्छ द्वारा खींच ले जाने की आशंका जता रहे हैं। बृहस्पतिवार को किशोर की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मवई जरेल का रहना वाला 14 वर्षीय अरमान पुत्र किफायत उर्फ इरफान रोजाना गांव के पास बहगुल नदी पर बकरी चराने जाया करता था। बुधवार दोपहर तीन बजे घर से बकरियां चराने के लिए साथ में लकड़ी काटने को आरी लेकर निकला था। रात तक घर वापस न आने पर किशोर के पिता ने कुछ ग्रामीणों के साथ किशोर को तलाशना शुरू किया। काफी तलाशने पर बहगुल नदी के किनारे किशोर का मफलर व लकड़ी काटने वाली आरी पड़ी मिली। पास में ही नदी के किनारे पर मिट्टी में फिसलन भी दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में मगरमच्छ भी रहते हैं। ग्रामीणों ने किशोर को मगरमच्छ द्वारा खींच ले जाने की आशंका जताई है। किशोर के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि नदी के किनारे पर फिसलन देखते प्रतीत हुआ है कि किशोर फिसलकर डूब गया हो। बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर किशोर की तलाश की जाएगी। तभी स्पष्ट हो पाएगा कि किशोर के साथ क्या हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें