फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में वारदात: भाई को बचाने गए किशोर की गला रेतकर हत्या, शराब पार्टी के दौरान आरोपी ने की वारदात

Tue, 13 Oct 2026 08:07 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली)

सार

बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात शराब पार्टी के दौरान एक किशोर की हत्या कर दी गई। वह झगड़ा होने पर अपने भाई को बचाने गया था। इसी बीच आरोपी ने चाकू से उसका गला काट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
अर्जुन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गोकिलपुर गांव में दो किशोरों ने सोमवार रात साथ में शराब पी, फिर दोनों में बहस होने लगी। एक किशोर का भाई उसे बचाने गया तो दूसरे किशोर ने उसकी गर्दन चाकू से रेत दी। जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


गांव की आरती देवी ने बताया कि उनके बड़े बेटे हरदेव का घर के बाहर दूसरे किशोर से विवाद हो गया था। उनका छोटा बेटा अर्जुन (16 वर्ष) अपने भाई को बचाने पहुंचा। इस दौरान दूसरे किशोर ने उनके अर्जुन की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गला आगे से रेते जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। दादा रामचंद्र ने बताया कि पांच भाइयों में अर्जुन तीसरे नंबर का था। वह कक्षा पांच तक पढ़ा था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को कर लिया घर में बंद 
अर्जुन के परिजन इतने गुस्से में थे कि आरोपी किशोर को छुड़ाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी घर में बंद कर लिया। पुलिसकर्मी दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए और लोहे का दरवाजा खुलवाकर आरोपी को थाने ले गए। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आला कत्ल (चाकू) भी बरामद कर लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें