फरीदपुर (बरेली)। नगर के मोहल्ला भूरे खां गौटिया से अपहृत मोहम्मद सैफ उर्फ मुन्ना (16) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसका शव हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के घोसार गांव में नाले से बरामद हुआ। फरीदपुर से हरदोई पहुंची पुलिस टीम ने देहात कोतवाली की पुलिस टीम के साथ एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
मोहम्मद सैफ उर्फ मुन्ना (16) बाइपास पर भूसा विक्रेता के यहां काम करता था। मां जाकिरा बी ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे वह भूसे की दुकान पर रुपये लेने गया था, उसके बाद घर नहीं लौटा। सोमवार को 11 बजे उनके मोबाइल फोन पर बेटे के फोन से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारे बेटे का अपहरण हो गया है और 10 लाख रुपये की मांग की। पुलिस से शिकायत करने पर बेटे की हत्या करने की बात कही।
जाकिरा ने बताया कि जब वह बताए गए पते पर पहुंची तो कोई नहीं मिला। फोन भी स्विच ऑफ हो गया। मंगलवार को एक बार फिर अपहरणकर्ता ने कॉल करके मेसेज देखने के लिए कहा मगर कोई मेसेज नहीं आया। जाकिरा की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
फरीदपुर पुलिस ने सैफ का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर तलाश शुरू की थी। जानकारी के आधार पर फरीदपुर पुलिस ने देहात कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर घोसार में स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापा मारा। यहां से फरीदपुर के मोहल्ला भूरेखां गौटिया निवासी तस्लीम को गिरफ्तार किया। तस्लीम की निशानदेही पर पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र के ही घोसार गांव में एक नाले से सैफ का शव बरामद कर लिया। सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस से पूछताछ के दौरान घटना की वजह को लेकर तस्लीम लगातार बयान बदल रहा है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पहले उसने लेनदेन के विवाद में सैफ की हत्या किए जाने की बात कही, जबकि कुछ देर बाद उसने कहा कि गोकशी के मामले में सैफ ने उसे फंसा दिया था और इसी से नाराज होकर उसने हत्या की है।
एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि फरीदपुर और देहात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शव बरामद हुआ है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरीदपुर में गुमशुदगी का मामला दर्ज है जिसे हत्या में तरमीम किया जाएगा।
पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद
पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद
पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद
पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद