फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने पहले पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में भागी किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया
विज्ञापन

आंवला। संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस घर में ही परिवार के किसी सदस्य द्वारा तमंचे से गोली चलाने की बात कह रही है, जबकि परिवार के सदस्य इस बात से इन्कार कर रहे हैं। ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शुक्रवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गोली लगने से घायल किशोरी को लेकर थाने पहुंची और बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर लगे नल से पानी भर रही थी। तभी किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची तो देखा बेटी की पीठ में गोली के छर्रे लगे थे। पुलिस ने घायल किशोरी को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है। वहां से किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इन्कार किया है।
विज्ञापन

दूसरे धर्म के युवक से था प्रेम-प्रसंग
ग्रामीणों के अनुसार किशोरी का दूसरे धर्म के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। छह महीने पहले किशोरी प्रेमी के साथ बाहर चली गई थी। मामले में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद करके परिजनों के हवाले कर दिया और आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। तभी से किशोरी को लेकर परिवार में आए दिन वाद-विवाद होता रहता है। कुछ समय के लिए किशोरी दिल्ली में काम करने वाले अपने भाई के यहां भी रही थी। कुछ दिन पहले दिल्ली से गांव लौटी थी। चर्चा है कि बृहस्पतिवार किशोरी को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। तभी परिवार के किसी सदस्य ने गोली चला दी, जो किशोरी को लगी।
विज्ञापन

वर्जन
गांव पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। कुछ महीने पहले किशोरी गांव के ही दूसरे धर्म के युवक के साथ चली गयी थी। इसी को लेकर परिवार में विवाद की आशंका है।
- सिद्धार्थ सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें