फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाजियाबाद से आए किशोर को ऑटो सवार शातिरों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर इलाके में ऑटो-रिक्शा ड्राइवर व उसके साथी ने 15 वर्षीय किशोर से उसका मोबाइल फोन और 3220 रुपये लूट लिए। पीड़ित बरेली का ही निवासी है और गाजियाबाद में काम कर रहे पिता के पास से लौटा था। पीड़ित की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

खजुरिया जुल्फिकार गांव निवासी मिजाजबानो ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा फैजान गाजियाबाद में अपने पिता यूनुस के साथ काम करता है। बेटा अपने परिचित अख्तर अब्बासी के साथ शनिवार सुबह गाजियाबाद से घर लौट रहा था। बरेली जंक्शन से फैजान ने अख्तर के साथ एक ऑटो लिया और श्यामगंज तक आया। श्यामगंज चौराहे के पास अख्तर उतर गए, इसके बाद फैजान ने खजुरिया जुल्फिकार जाने के लिए दूसरा ऑटो लिया। इस ऑटो का किराया 60 रुपये तय हुआ था। जब फैजान खजुरिया में ऑटो से उतरकर किराया देने लगा तभी ऑटो में सवार एक हमउम्र ने उसकी जेब से मोबाइल फोन छीन लिया।
ऑटो चला रहे युवक ने उसके हाथ में पकड़े 3220 रुपये पर झपट्टा मार दिया। दोनों बदमाश तुरंत ऑटो से भाग गए। फैजान शोर मचाता रह गया। वह पैदल ही घर पहुंचा और मां को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ऑटो चालक और उसके साथी बदमाश की तलाश कर रही है। ऑटो व मोबाइल नंबर के आधार पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें