फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झोलाछाप के इलाज से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। झोलाछाप के इलाज के चलते मंगलवार देर रात एक किशोरी की मौत हो गई। परिजनों के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। इस दौरान झोलाछाप क्लीनिक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती निवासी सोमपाल ने थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को बताया कि सोमवार को उनकी 17 वर्षीय बेटी विनीता को बुखार आया था। उस समय मोहल्ले में मौजूद झोलाछाप की दवा से वह ठीक हो गई। मंगलवार शाम को उसके पेट में दर्द हुआ तो उनका बेटा विनीता को लेकर झोलाछाप के पास गया। आरोप है कि झोलाछाप ने पेट दर्द को रोकने के लिए उसके तीन इंजेक्शन लगा दिए। साथ ही एक कैप्सूल खाने को दिया। दवा लेकर घर आने के कुछ देर बाद विनीता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाके के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी खिरका प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संचित शर्मा ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन

पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी
घटना के बाद मां सुदामा का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। विनीता पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। वह जानकी देवी इंटर कालेज के 11 कक्षा की होनहार छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें