फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
तेजपाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव दोंद आलमपुर की गौंटिया निवासी 16 वर्षीय किशोर की गन्ना से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

नंदराम का 16 वर्षीय बेटा किराये की ट्रैक्टर-ट्राॅली से अपना गन्ना लेकर मीरगंज चीनी मिल ले जा रहा था। ट्रैक्टर गांव का ग्रामीण दीनदयाल का 17 वर्षीय बेटा मुकेश चला रहा था। वह अपने गांव से गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गांव म्यूडी बुजुर्ग पहुंचा तो वहां के कुछ बच्चे ट्राॅली से गन्ना खींचने लगे तो तेजपाल ट्राॅली से उतरकर बच्चों को भगाने के बाद चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया। उसके ऊपर से ट्रैक्टर गुजर गया।
आनन-फानन में तेजपाल को मीरगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे अन्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तेजपाल की मौत की खबर मिलते ही घर में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बहन और भाइयों में दूसरे नंबर का था
तेजपाल पांच बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि किशोर कक्षा 11वीं का छात्र था। वह सहोड़ा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता था। उसकी मौत से मां राम बेटी और बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें