भोजीपुरा। एक गांव की किशोरी ने ननिहाल में रह रहे युवक पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कस्बा धौंराटांडा में बुधवार को गए हुए थे। उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर थी। तभी ननिहाल रह रहे एक युवक ने किशोरी को अपने रिश्तेदार के मकान में बुलाया और मारपीट व गाली-गलौज की। आरोप है कि युवक गांव के पास ही खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी ने बुधवार रात आपबीती परिजनों को बताई। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने चौकी इंचार्ज धौंराटांडा संजय कुमार को घटना की जांच के लिए गांव भेजा, लेकिन आरोपी नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद