नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में आया युवक किशोरी को फुसलाकर ले गया। किशोरी घर से आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी अपने साथ ले गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि शेरगढ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली उसकी बहन व आदि लोग उससे रंजिश मानते हैं। 14 मई को उन्होंने उसकी बेटी को फुसला कर अपने छोटे बेटे अमन मियां के साथ भेज दिया। घर से जाते समय उनकी बेटी घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी व हजारों रुपये की कीमत के जेवरात अपने साथ ले गई। जानकारी होने पर उन्होंने पूछताछ की तो रिश्तेदारों ने गाली-गलौज की। पीड़िता ने अब बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। किशोरी की मां ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद