फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ सुपरफास्ट में बढ़ेंगी 664 सीटें

Wed, 26 Jun 2024 07:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वाराणसी-आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन सात जुलाई से एलएचबी (लिंक-हॉफमैन-बुश) कोचों की रैक के साथ किया जाएगा। 20 एलएचबी कोच की नई रैक लगने के साथ ट्रेन में एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 664 सीटें बढ़ जाएंगी। इस ट्रेन का संचालन अब तक आईसीएफ एसी तृतीय श्रेणी के 12 कोचों के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन

22541/22542 वाराणसी-आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ सुपरफास्ट का संचालन अप-डाउन सप्ताह में दो-दो दिन किया जाता है। एसी तृतीय श्रेणी की इस ट्रेन से वाराणसी-आनंद विहार के बीच किराया महज 815 रुपये है, जबकि अन्य ट्रेनों में एसी तृतीय श्रेणी में यह किराया 1100 रुपये से लेकर 2,145 रुपये तक है। इस कारण वाराणसी-आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ सुपरफास्ट ट्रेन पर यात्रियों का काफी दबाव रहता है। इस ट्रेन में टिकट के लिए मारामारी खत्म नहीं होती। अब इस ट्रेन का संचालन 20 एलएचबी कोच की रैक से शुरू होने के बाद 664 अतिरिक्त सीटों की उपलब्धता के साथ टिकटों की मारामारी काफी हद तक कम हो जाएगी। ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 20 कोच के अलावा जनरेटर और लगेज के दो समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
एक आईसीएफ कोच में 78 सीटें होती हैं, जबकि नए डिजाइन के एलएचबी इकोनॉमी के एक कोच में 80 सीटें होती हैं। अब तक ट्रेन में 936 सीटें हैं, एलएचबी कोच लगने के बाद सीटों की संख्या बढ़कर 1,600 हो जाएगी।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि वाराणसी स्टेशन से सात और आनंद विहार से आठ जुलाई को वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ सुपरफास्ट का संचालन 20 एलएचबी कोच की रैक से साथ किया जाएगा। यह कोच सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों और फायर स्मोक डिटेक्टर से लैस होंगे। यात्रियों को ट्रेन में रिफ्लेक्टर स्ट्रिप, अत्याधुनिक एलईडी डिस्प्ले भी सुविधा भी मिलेगी। एचएचबी कोच आरामदायक और सुरक्षायुक्त होंगे। इनमें मोबाइल होल्डर, फोल्डेबल टेबल, फुट ऑपरेटेड पानी की टोंटियां, प्रत्येक कोच में दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें