फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तमंचा दिखाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। घर में अकेली किशोरी को देख घुसे युवक ने तमंचा दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। शोर मचने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की मां ने घटना की तहरीर मंगलवार को थाने पर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि वह अपनी 15 साल की पुत्री के साथ घर पर रहती है। सोमवार को वह काम से बाहर गई हुई थी कि तभी गांव का एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के सीने पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचने पर आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले रविवार को छेड़छाड़ की तहरीर मिली थी। अब दुष्कर्म की तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें