फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में स्कूल में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के हर्रामपुर गांव के स्कूल में एल्बेंडाजोल दवाई के वितरण के दौरान सोमवार दिन में संदिग्ध हालात में 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हालांकि मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम हर्रामपुर निवासी प्रमोद कश्यप ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री कुमारी रजनेश, जो कक्षा 11वीं की छात्रा है। बल्लिया आत्माराम इंटर कॉलेज में पढ़ती है। सोमवार दोपहर लंच के समय सहेलियों के साथ नल पर पानी पीने जा रही थी। तभी चक्कर खाकर गिर गई और बेहोश हो गई। तभी स्कूल प्रशासन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुं. रजनेश चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।
किशोरी पहले से थी बीमार : प्रधानाचार्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु मोहन जोशी ने बताया कि किशोरी पहले से ही बीमार चल रही थी। विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम एल्बेंडाजोल की दवाई वितरित कर रही थी। बीमारी के चलते छात्रा को दवाई नहीं दी गई। कुछ देर में चक्कर खाकर गिरने से छात्रा की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छात्रा को दवा नहीं दी गई थी। थाना के इंस्पेक्टर क्राइम सुधीर बालिया ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें