पत्नी को तीन तलाक देने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। खर्चे की मांगो के चलते जरदोजी कारोबारी पत्नी को तीन तलाक देने वाले आरोपी पति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर मेमरान निवासी बेबीनाज ने कुछ दिन पहले अपने पति आदिल सिद्दिकी के खिलाफ तीन तलाक देने, मारपीट करने और पीटकर बेघर कर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि पति बेरोजगार है और खर्चे के लिए उनसे रुपये छीनता है। रुपये न देने पर पति ने उन्हें पीटकर घर निकाल दिया था।