फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 13 अप्रैल को घर से लापता किशोर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव दिवना निवासी सात दिनों से लापता नाबालिग किशोर को पुलिस ने खोज लिया है।
विज्ञापन

किशोर के पिता ने गांव के स्मैक तस्कर हर्षित के खिलाफ किशोर को ले जाने का आरोप लगाकर मीरगंज थाने में मामला पंजीकृत कराया था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा एक इंटर काॅलेज में कक्षा दस का छात्र है। आरोपी उनके बेटे को फुसलाकर ले गया। उसका बेटा घर से 40 हजार की नकदी भी ले गया है। सोमवार को किशोर ने अपने पिता को फोन करके सूचना दी तथा कहा कि वह इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर है। सूचना पर पहुंचे परिजनों को उनका बेटा मिल गया। उसने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह पूर्णागिरी मेले में गया था। किशोर के मिलने की सूचना पर थाना अध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह भी पहुंच गए। बयान दर्ज कर किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें