फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेले में बल्ब लगाते समय लगा करंट, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव हल्दीकला में शनिवार रात ठेकेदार द्वारा बिजली का काम कराते समय करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। मृतक के मामा ने शाही थाने में ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


मृतक के मामा राधेश्याम ने दी तहरीर में बताया कि वह गांव देवरी बुजुर्ग थाना मिलक रामपुर के निवासी हैं। 16 अगस्त को गांव हल्दी कला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला लगाया गया, जिसमें बिजली की व्यवस्था गांव हल्दीकला के एक ग्रामीण की की थी। वह शनिवार शाम को उसके भांजे 14 वर्षीय अरविंद को बिजली का काम कराने के लिए घर से बुलाकर ले गया। रात करीब एक बजे आरोपी उसके भांजे को एक दुकान में बिजली लगाने के लिए भेज दिया।
बल्ब लगाते समय उसके भांजे को करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। परिजन उसे नेशनल हाईवे स्थित एक मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने शाही पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन


अरविंद के पिता की छह साल पूर्व हो चुकी है मौत
मृतक के पिता रामचंद्र की छह साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां बिजनदेई का रो-रोकर हाल बेहाल है। अरविंद अपनी मां का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि तहरीर मिली है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें