फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान की कच्ची दीवार गिरने से किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक मोहित
विज्ञापन
फरीदपुर। मकान की कच्ची दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, उसकी बुआ का आठ वर्षीय लड़का दबकर गंभीर घायल हो गया। उसका बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अहीर गौंटिया में बारिश की वजह से मंगलवार सुबह करीब सात बजे देवेंद्र के मकान की कच्ची दीवार गिर गई। देवेंद्र का 14 वर्षीय बेटा मोहित और उनका भांजा आठ वर्षीय अंकुर मलबे के नीचे दब गए। इसमें मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। अंकुर गंभीर घायल हो गया। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव तकीपुर निवासी दिनेश पाल का आठ वर्षीय बेटा अपने मां के मायके अहीर गौंटिया आया था। उसके मामा देवेंद्र के मकान की कच्ची दीवार गिरने से वह भी गंभीर घायल हो गया। संवाद

फाइल फोटो मृतक मोहित

फाइल फोटो मृतक मोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें