बरेली। हरियाली तीज मनाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। शहर के महिला संगठनों की ओर से दूसरे दिन भी तीजोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पंजाबी महासभा महिला इकाई की ओर से तीज उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं जिनकी विजेताओं पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नेहा साहनी, सदस्य नीतू, आरती, शिल्पा समेत कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सनसिटी विस्तार में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निवेदिता के निवास पर तीज कार्यक्रम मनाया। नृत्य, गीत और संगीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसके बाद सीमा प्रधान को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने त्रिवटीनाथ मंदिर में मनाए तीजोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। महिला मंडली ने तीज के पारंपरिक लोकगीत गाए। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के टीचर्स फ्लैट में अखिल भारतीय कायस्थ महिला प्रकोष्ठ ने तीजोत्सव मनाया गया।
आशीष रायल टॉवर में हुई प्रतियोगिताएं
हरियाली तीज पर रविवार को आशीष रॉयल टॉवर निवासी महिलाओं ने तीजोत्सव का आयोजन किया। परंपरानुसार सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने लोक गीतों पर नृत्य किया और आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें मिनी और नीरा विजेता बनीं। इस दौरान तारा पांडेय, कामिनी श्रीवास्तव, डॉ. रीता शर्मा, शालिनी गोयल, अमिता गुप्ता व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।