फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बॉयलर में आई तकनीकी खामी को दूर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के बॉयलर में आई तकनीकी खामी को दूर कर लिया गया है। इसके चलते शनिवार को मिल अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सका।
विज्ञापन

दरअसल, सेमीखेड़ा के बॉयलर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इससे शनिवार की रात मिल ने गन्ने की पेराई धीमी गति से कर दी थी। कुछ लोगों ने किसानों के बीच चीनी मिल के बंद होने की अफवाह फैलाई थी। इसको लेकर डीएम ने भी महाप्रबंधक से वार्ता की थी। उन्होंने चीनी मिल को किसी भी दशा में बंद न करने के आदेश दिए थे। मिल के महाप्रबंधक किशन लाल ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है। चीनी मिल अब पूरी रफ्तार से चल रही है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। क्षेत्र के किसानों का एक-एक गन्ना लेने के बाद ही चीनी मिल का पेराई सत्र बंद होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें