बरेली। सुभाषनगर में रहने वाली युवती ने खन्ना बिल्डिंग के पीछे रहने वाले रहने वाले मनोज कुमार सिंह, उसकी पत्नी सुषमा और लवी उर्फ दानिश सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मनोज और लवी ने उसका पीछा किया, कारण पूछा तो मारपीट भी की।
थाना सुभाषनगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती ने कहा है कि वह 24 नवंबर को बटलर प्लाजा से स्कूटी पर घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार मनोज और लवी उर्फ दानिश ने उनका पीछा शुरू कर दिया। काफी देर दोनों पीछा करते रहे तो उन्होंने सुभाषनगर में उन्हें रोककर पीछा करने की वजह पूछी। इस पर दोनों गालीगलौज और अभद्रता करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो मनोज ने मारपीट की। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। आरोपियों की शिकायत लेकर वह सुभाषनगर थाने जा रही थीं तो रास्ते में मनोज की पत्नी सुषमा ने भी उन्हें रोककर मारपीट की। युवती की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।