बरेली। बिथरी के कचौली गांव से अगवा आठ महीने के बच्चे की तलाश करके पुलिस की टीमें थक चुकी हैं। मंगलवार को भी पुलिस टीमों ने खेतों में उसकी तलाश की। सभी संदिग्ध घरों की तलाशी भी ली गई, लेकिन सुराग न मिला।
शनिवार रात आठ महीने का बच्चा हिमांशु घर से अगवा कर लिया गया था। दंपती रवि व उनकी पत्नी मीना अपने तीन बच्चों के साथ गांव के एक छोर पर बने घर में सो रहे थे, जिसमें दरवाजा नहीं था। सुबह सबसे छोटा हिमांशु बिस्तर पर नहीं मिला। तब से पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। एसएसपी ने आठ टीमें लगाई हैं। ऐसी महिलाओं को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके बच्चे नहीं हैं और वह तंत्र-मंत्र में भरोसा रखती हैं। ऐसी महिलाओं के घरों को भी खंगाला गया। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है। ब्यूरो