फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अल्हैया कप के सेमीफाइनल पहुंचीं भुता, शेरगढ़, भदपुरा और बहेड़ी की टीमें

Mon, 02 Feb 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज के अल्हैया मिनी स्टेडियम में स्वर्गीय राम स्वरूप गंगवार मेमोरियल कप के तहत आयोजित नौवें जिला स्तरीय टीचर्स टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। भुता, शेरगढ़, भदपुरा और बहेड़ी की टीमों ने जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला भुता और दमखोदा के बीच हुआ। इसमें भुता की टीम 33 रन से विजेता बनी। भुता के गुनीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला, शेरगढ़ और रेस्ट बरेली स्टार्स के बीच हुआ। शेरगढ़ ने 28 रन से जीत हासिल की। शेरगढ़ के फुरकान अंसारी को 33 गेंदों में 74 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
तीसरा मैच, भदपुरा और बरेली सुपर किंग्स के बीच खेला गया। भदपुरा दो विकेट से विजेता बना। भदपुरा के विजय कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बहेड़ी और रामनगर की टीमें आमने-सामने रहीं। बहेड़ी ने 14 रन से जीत हासिल की। बहेड़ी के अवनीश गौतम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के आयोजक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 15 फरवरी की सुबह 9:00 बजे से अल्हैया मिनी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। मैच देखने मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा गंगवार (ग्राम प्रधान अल्हैया), भानु प्रताप सिंह, दिनेश चंद्र पांडे, रामा शंकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें