फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शहनाज को दिल्ली ले गई टीम, चोरी हो गया था पासपोर्ट और वीजा; पाकिस्तानी दूतावास से दूर होगी अड़चन

Thu, 24 Apr 2025 10:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

शहनाज का वीजा और पासपोर्ट बरेली आते समय ट्रेन में चोरी हो गया था जिसकी जांच रामपुर जीआरपी कर रही है। कानूनी अड़चन दूर करने को पुलिस प्रशासन का स्थानीय अमला दिन भर जुटा रहा।
विज्ञापन
शहनाज को दिल्ली ले गई टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से 45 दिन के वीजा पर मायके बरेली आई शहनाज को लेकर खुफिया टीम दिल्ली रवाना हो गई। वहां पाकिस्तानी दूतावास से समन्वय कर शहनाज की वापसी का इंतजाम किया जाएगा। दरअसल शहनाज का वीजा और पासपोर्ट बरेली आते समय ट्रेन में चोरी हो गया था जिसकी जांच रामपुर जीआरपी कर रही है। कानूनी अड़चन दूर करने को पुलिस प्रशासन का स्थानीय अमला दिन भर जुटा रहा।

विज्ञापन


शाहदाना चौराहे के पास रोहली टोला निवासी सलीम के घर बृहस्पतिवार सुबह से भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों के साथ ही बारादरी पुलिस व खुफिया अमले की टीम यहां पहुंची तो मीडिया कर्मी भी पहुंच गए। लोगों का कौतुहल सलीम की बहन शहनाज को लेकर था। दिन भर पूछताछ का दौर चला। फिर खुफिया अमले की टीम शाम चार बजे शहनाज को साथ ले गई। शहनाज अपना बैग व सामान भी ले गई हैं जो वह साथ लेकर आई थीं। 

बताया जा रहा है कि उन्हें अभी दिल्ली में ही ठहराया जाएगा। चूंकि उनके पास वीजा व पासपोर्ट नहीं है, इसलिए विदेश मंत्रालय के अधिकारी पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क करके उनके कागजात तैयार कराएंगे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शहनाज को पाकिस्तान भेजने के संबंध में स्थानीय स्तर पर लिखापढ़ी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें