फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नपं ठिरिया निजावत खां में भ्रष्टाचार की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सभासदों ने नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए एसडीएम सदर ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति में शामिल राजस्व कर्मियों को आरोपों की मौके पर जांचकर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जांच समिति में नायब तहसीलदार रिठौरा विदित कुमार, राजस्व निरीक्षक संजीव सिंह और अवर अभियंता नगर पंचायत ठिरिया मनोज कुमार शामिल किए गए हैं। एसडीएम प्रमोद कुमार की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां में हो रहे नाला निर्माण कार्य मानक के विपरीत एवं खराब गुणवत्ता की शिकायत हुई है। जिसकी जांच के बाद तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। सभासद सदर तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे। इसमें नजमा बेगम, शोएब खां, शालिम खां, इसराइल, फुरकान, असगर खान, रहेमीन थे। इनका आरोप है कि नगर पंचायत में 10 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों को टुकड़ों में कराए गए हैं। यह सब चहेते ठेकेदारों को लाभ देने के लिए किया गया है। वार्ड आठ में गोशाला है, जहां पशुओं को चारा नहीं दिया जा रहा है। प्रतिदिन गोवंश मर रहे हैं। शवों को इधर-उधर फेंका जा रहा है। संविदा और आउट सोर्सिंग के 90 सफाई कर्मी हैं, जिनमें अधिकांश लोग ड्यूटी पर नहीं आते हैं। फर्जी तरीके से हाजिरी लग रही है। एक साल से बोर्ड की बैठक तक नहीं कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें