फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया जफर की गिरफ्तारी के लिए जोन स्तर पर पांच टीमें बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद के खनन माफिया जफर की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख करने के साथ जोन स्तर पर पांच टीमें भी गठित कर दी गई हैं। एडीजी ने जफर को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

खनन माफिया जफर की गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान जसपुर (उत्तराखंड) के गांव कुंडा में 12 अक्तूबर को ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई थी और इसके बाद मुरादाबाद पुलिस के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस हत्या की एफआईआर भी दर्ज कर चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच यह मामला अभी भी गरमाया हुआ है।
इस बीच एडीजी जोन राजकुमार ने खनन माफिया जफर की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया। ये टीमें मुरादाबाद की टीमों से अलग बनाई गई हैं और इनमें अलग-अलग जिलों के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक यूपी पुलिस की ओर से इस मामले में उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ असहयोग की शिकायत करते हुए अपने डीजीपी को पत्र भी लिखा गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें