फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दोस्त को घर से बुलाया, शराब पिलाई फिर चाकू से रेत दिया गला, इतने पर ही न रुके जल्लाद

Sat, 15 Oct 2022 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

फरीदपुर के मोहल्ला परा में रहने वाले ओमकार के बेटे रजित को मोहल्ले का ही उसका दोस्त कुलदीप बुधवार रात रामलीला देखने के लिए घर से बुलाकर ले गया। उसे शराब पिलाई और फिर लखनऊ हाईवे पर पचौमी गांव के पास ले जाकर गर्दन रेत दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में घर से बुलाकर दोस्त को युवक ने चाकू से गोद डाला फिर बेहोशी की हालत में फेंककर चला आया। होश आने पर पीड़ित ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


फरीदपुर के मोहल्ला परा में रहने वाले ओमकार के बेटे रजित को मोहल्ले का ही उसका दोस्त कुलदीप बुधवार रात रामलीला देखने के लिए घर से बुलाकर ले गया। उसे शराब पिलाई और फिर लखनऊ हाईवे पर पचौमी गांव के पास ले जाकर गर्दन रेत दी। रजित बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा तो उसके चेहरे और शरीर पर चाकू से कई वार किए।

इसके बाद उसे मरा समझकर कुलदीप भाग गया। कई घंटे बाद होश आने पर रजित ने अपने परिजनों को फोन किया। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें