फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मूल्यांकन के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे शिक्षक

Thu, 23 Feb 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा-10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। इस बार बोर्ड की ओर से मूल्यांकन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीबीएसई की गाइडलाइंस के अनुसार इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया के दौरान शिक्षक मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यह निर्णय मूल्यांकन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से चल रही हैं। कक्षा-10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च और कक्षा-12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक होंगी। सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि इस बार परीक्षा पुराने पैटर्न पर हो रही है। इसलिए मूल्यांकन प्रक्रिया की गंभीरता बढ़ा दी गई है। शहर में मूल्यांकन के लिए भी केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शिक्षकों को आदेश दिए गए हैं कि वह उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। वह एक दिन में 20 से 25 कॉपी की जांच करेंगे। हर विषय के लिए दो शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। दोनों 20-25 कॉपियों के सेट की जांच कर उसको आपस में बदलेंगे और फिर से जांच होगी।
सभी जांची हुई उत्तर पुस्तिकाएं मुख्य परीक्षक के पास जाएंगीए जो अंकों का जोड़ करेंगे। इसके बाद कॉपियां बोर्ड के मुख्य सेंटर पर जाएंगी। एक सेट की जांच में शिक्षक को अनुमानित आठ घंटे का समय लगेगा। विद्यालयों को चयनित शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र पर भेजना आनिवार्य है। अन्यथा विद्यालय की मान्यता तक रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन

एक कॉपी की जांच में लगेंगे 24 मिनट
एक दिन में एक शिक्षक आठ घंटे मूल्यांकन केंद्र पर रहेगा। शिक्षकों को कोड के अनुसार कॉपी की जांच करनी होगी। उन्हें विद्यार्थी व उससे संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दी जाएगी। पूरे देश में 10-15 दिन में एक विषय की उत्तर पुस्तिाओं का मूल्यांकन होगा जोकि परीक्षा होने के एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें