फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर टीईटी अनिवार्यता का विरोध

Tue, 24 Feb 2026 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने तीन दिन तक बांह पर काली पट्टी बांधकर काम करने का ऐलान किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को पहले दिन शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एआईएआर) और स्कूलों में शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता हरीश बाबू शर्मा ने कहा कि जिस समय इन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, उस समय टीईटी का अस्तित्व ही नहीं था। अब इसे अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी नियम पिछली तारीख से लागू नहीं किया जाता, फिर शिक्षकों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

शिक्षकों ने तीन दिनों तक काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया है और स्पष्ट किया है कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें