फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस आज
विज्ञापन

सम्मान से नवाजे गए शिक्षक
- विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम
बरेली। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्लबों की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रोटरी भवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक क्यारा की इकाई की ओर से आयोजित समारोह का शुभारंभ विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने किया। आंवला सांसद के प्रतिनिधि दिनेश कश्यप भी मौजूद रहे।
विधायक राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक ही समाज को नई दिशा देता है। समाज को तराशने का काम भी शिक्षक का ही है। सांसद प्रतिनिधि दिनेश कश्यप ने कहा कि गुरु की महिमा अपार है। इस के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों माधुरी सक्सेना, सरताज बानो, ऊषा रानी शर्मा, रजनी देवी, आशा रानी, विमला देवी, सूर्य प्रकाश को सम्मानित किया गया। बीईओ क्यारा ने सभी का आधार जताया। इस मौके पर विनोद कुमार शर्मा, अजय राज शर्मा, सुभाष शर्मा, सुनील कुमार सिंह, अभयपाल सिंह, ओम प्रकाश, धीरेंद्र शर्मा, शबीना, परवीन, हेमंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी ने किया शिक्षकों का सम्मान
रोटरी इंटरनेशनल ने श्री पूरनमल माहौर वैश्य विद्या मंदिर कॉलेज में बुधवार को रोटरी नेशन बिल्डर अवॉर्ड का आयोजन किया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में गोविंद, हरीश पाराशरी, सत्य प्रकाश आचार्य, लाल बिहारी शर्मा, आचार्य राम मूर्ति शर्मा शामिल रहे। यहां सुहैल अहमद खां, साकेत सुधांशु शर्मा, सीए प्रदीप तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें