फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन में अनियमितताओं का आरोप, निरस्तीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए बुधवार को फरीदपुर डायट में आयोजित समायोजन प्रक्रिया में जमकर हंगामा हुआ। शिक्षक नेताओं ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए समायोजन को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को फरीदपुर डायट में समायोजन की काउंसलिंग के लिए शिक्षकों को दोपहर एक बजे से बुलाया गया था। शिक्षक समय से पहुंच गए लेकिन दो घंटे तक काउंसलिंग शुरू न होने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। दो घंटे बाद रिक्त पदों की सूची चस्पा हुई तो विवाद और बढ़ गया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सूची बनाने में खेल हुआ है। हाल ही में तैनात शिक्षकों को भी फिर समायोजित करने के आरोप लगाए। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, रूप किशोर गंगवार, केसी पटेल ने शिक्षकों के साथ डायट प्राचार्य शशि देवी शर्मा के सामने खामियां रखीं। इस पर प्राचार्य ने आपत्तियों को सही बताते हुए इसे समायोजन कमेटी के अध्यक्ष एडीएम और बीएसए के सामने रखने का सुझाव दिया। इसके बाद उन लोगों ने बीसीए से मुलाकात कर समायोजन और काउंसलिंग में हो रही अनियमितताओं से अवगत कराया। उचित आश्वासन न मिलने पर संघ ने डीएम से शिकायत की बात कही है। उन्होंने समायोजन प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है। हालांकि, हंगामे के बावजूद समायोजन में 178 शिक्षकों की तैनाती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें