फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज के शिक्षक 18 साल बाद दे रहे परीक्षा में ड्यूटी

Sun, 14 Dec 2025 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बाहरी शिक्षकों को बुलाकर परीक्षाओं में ड्यूटी कराई जाती थी, लेकिन 18 वर्ष बाद दोबारा कॉलेज के शिक्षकों से परीक्षा की ड्यूटी कराई जा रही है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय के अनुसार इस वर्ष जीरो नकल पॉलिसी पर कॉलेज प्रतिबद्ध है। इसलिए अब परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से हो रही हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में इन दिनों सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। जिसमें प्रतिदिन एक हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। ऐसे में व्यवस्था बनी रहे इसलिए कॉलेज के ही 250 शिक्षक-शिक्षिकाओं की परीक्षा ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें करीब 160 शिक्षक स्थाई व अन्य आउट सोर्स और एडहॉक शिक्षक ड्यूटी दे रहे हैं। डीएसडब्ल्यू बीनम सक्सेना ने बताया करीब 18 वर्षों से बरेली कॉलेज में परीक्षाएं कराने के लिए स्कूलों व अन्य संस्थानों से करीब 110 शिक्षकों को बुलाया जाता था, जिसमें देखा गया है कि बाहरी शिक्षकों के ड्यूटी करने से छात्र-छात्राओं में परीक्षा में अनुशासन नहीं स्थापित हो रहा था, छात्रों में परीक्षा का भय नहीं था। लेकिन इस वर्ष हालात काबू में हैं। वहीं चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे के उड़नदस्ते की टीम में 27 लोग शामिल हैं, जिसमें से 21 शिक्षक स्थाई और शेष छह शिक्षक एडहॉक के हैं। बीते चार दिनों में परीक्षा के शुरुआती समय में ही नकलचियों को पकड़ा गया है।

एक शिक्षक को ड्यूटी के मिलते हैं 120 रुपये
इस समय 250 शिक्षक परीक्षा ड्यूटी दे रहे हैं। जिन्हें एक शिफ्ट की परीक्षा ड्यूटी के लिए 120 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं जो शिक्षक बाहर से बुलाए जाते थे उन्हें भी इतने ही पैसे दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें