फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसआईआर ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक पर दो युवकों ने किया हमला, प्रपत्र फाड़े

Sun, 14 Dec 2025 02:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एसआईआर में बीएलओ की ड्यूटी कर रहे शिक्षक पर हमले का मामला सामने आया है। शिक्षक का आरोप है कि दो युवकों ने रास्ते में रोककर उन पर हमला कर दिया और धमकी देकर भाग गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसआईआर की डयूटी से लौट रहे सहायक अध्यापक पर दो अंजान युवकों ने हमला कर दिया। अध्यापक को जमकर पीटा और एसआईआर प्रपत्र फाड़ दिए। सुभाषनगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र की वैष्णो धाम बीडीए कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने सुभाषनगर थाना प्रभारी को बताया कि एसआईआर में वह बीएलओ ड्यूटी कर रहे हैं। करेली में उनकी ड्यूटी लगी है। शुक्रवार शाम वह डयूटी से घर लौट रहे थे। इस बीच बीडीए कॉलोनी के पास दो अज्ञात युवकों ने गाड़ी में हाथ मारकर रोक लिया। बिना कारण बताए उनकी पिटाई शुरू कर दी। 

आरोप है कि दूसरे लड़के ने हेलमेट से हमला कर घायल कर दिया। एसआईआर के प्रपत्र भी फाड़ दिए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह से उसे बचाया। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जितेंद्र ने अपनी जान का खतरा जताकर पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें