पीलीभीत में आईटीआई कॉलेज के एक शिक्षक पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने आईटीआई कॉलेज पहुँच हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। हंगामे के बीच आरोपी शिक्षक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के आईटीआई कॉलेज के एक शिक्षक पर शराब पीकर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। जिसके बाद छात्राओं के परिजनों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। मौके पर कोतवाल भी पहुंच गए। जिसके बाद छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी।
मामले को लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य के कक्ष में भी घंटो बातचीत हुई। जिसके बाद अब प्रशासन कार्यवाई की तैयारी में है। दोनों पीड़िताएं फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। पुलिस ने भी प्रधानाचार्य से विभागीय रिपोर्ट मांगी है।