मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार, मतदान के शुरुआती दो घंटों में 13.71 प्रतिशत मतदान हुआ, पर दोपहर 12 बजे तक आंकड़ा 38.16 प्रतिशत पहुंच गया। दोपहर दो बजे तक 59.31 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने तक नौ जिलों के 94 मतदान केंद्रों पर पंजीकृत कुल 47,701 (27,013 पुरुष और 20,688 महिलाएं) मतदाताओं में से 35,149 (20,855 पुरुषों और 14,294 महिलाओं) ने वोट डाले।
शिक्षक मतदाताओं ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
रिटर्निंग ऑफिसर/मंडलायुक्त शंभू कुमार ने बताया कि बरेली-मुरादाबाद मंडल में पारदर्शिता के साथ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पिछले चुनाव के सापेक्ष कुछ जिलों में मत प्रतिशत बढ़ा तो कहीं कम हुआ है। अब तक आंकड़ों के अनुसार करीब 73 फीसदी मतदान हुआ जो अच्छा है। सभी पोलिंग पार्टियां, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट ने जिम्मेदारी अच्छे से निभाई। मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दी गई हैं। उम्मीदवार और राजनीतिक दलों को भी निगरानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।