शारदा अभियान के तहत जैसे ही प्राइमरी स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश लेने के निर्देश जारी किए गए वैसे ही उन्होंने वन कॉल वन टीचर नाम से एक अभियान शुरू किया। इसमें हर शिक्षक को एक अन्य शिक्षक को कॉल कर आसपास के विशेष बच्चों को विद्यालयों में एडमिशन के लिए प्रेरित करना था। इस अभियान के चलते अभी तक 800 विशेष बच्चों का एडमिशन हो चुका है।
कैसे आया ख्याल
शिक्षिका दीपमाला पांडे बताती हैं कि 2018 में उनके विद्यालय में सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक बच्चे ने दाखिला लिया। सामान्य बच्चों के साथ उसको पढ़ाना-लिखाना बेहद मुश्किल था। बच्चे की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीपमाला ने उन्हें इशारों की भाषा में समझाना शुरू किया। धीरे-धीरे वह बाकी बच्चों के साथ विद्यालय की सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगा। यहीं से विशेष बच्चों के लिए इस अभियान की शुरूआत हुई।
सभा का आयोजन बुधवार को
नई दिल्ली में बुधवार को मन की बात पर सभा का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें सभी प्रकरण में उल्लेख किए गए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 27 अप्रैल को सभी अतिथियों के साथ कर्तव्य पथ, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया जाएगा। 28 अप्रैल को लाल किला, महात्मा गांधी संग्रहालय और राज घाट के भ्रमण के साथ योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। 30 अप्रैल को लखनऊ में राज भवन पर मन की बात के 100वें एपिसोड की स्क्रीनिंग की जाएगी।