फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: अपने स्कूल की छात्रा को लेकर फरार हुआ टीचर, दोनों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 13 Feb 2023 02:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

18 साल की छात्रा निजी स्कूल में पढ़ती है। टीचर भी उसी स्कूल में पढ़ाता है। आरोप है कि टीचर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक अपने स्कूल की छात्रा को लेकर रफूचक्कर हो गया। छात्रा के पिता ढकेरवा नानकार निवासी एक शिक्षक और उसके भाई के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में 18 साल की छात्रा पढ़ती है। उसी स्कूल में ढकेरवा नानकार निवासी इदनान खां शिक्षक है। आरोप है कि शिक्षक इदनाम खां ने छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद इदनान खां और उसका भाई मासूम खां छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। छात्रा के पिता ने शिक्षक इदनान और उसके भाई मासूम खान पर कार्रवाई की मांग की है। 

शिक्षक घर से गया था छात्रा को 

पुलिस के मुताबिक मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा की तलाश की जा रही है। पीड़ित पिता के अनुसार आठ फरवरी को शिक्षक अपने भाई के साथ उसकी गैरमौजूदगी में घर आ गया था। यहां से उसकी बेटी को ले गया। जब वह अपने घर पहुंचा, तब बेटी की तलाश की। सुराग न मिलने पर 11 फरवरी को तहरीर देकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें