फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सलमान खान को धमकी देने वाला तैयब अंसारी बरेली का निवासी, उसकी करतूत से गांववाले हैरान

Tue, 29 Oct 2024 04:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: सलमान खान को धमकी देने के आरोप में नोएडा से गिरफ्तार तैयब अंसारी बरेली जिले का रहने वाला है। उसका परिवार गांव मुड़िया हाफिज में रहता है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से धमकी देने वाला तैयब अंसारी बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी नोएडा से हुई है। तैयब अंसारी थाना भोजीपुरा के गांव मुड़िया हाफिज का निवासी है। वह बीते कई साल से नोएडा में रहकर फर्नीचर बनाने का काम कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी होने पर उसके परिजन नोएडा चले गए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि तैय्यब अली ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। उसकी उम्र 19 साल बताई गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में टैक्स्ट मैसेज किया था कि मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले की तलाश शुरू हुई। 
 

बरेली हत्याकांड: इसलिए की गई थी चार साल की मासूम की हत्या... ताई सावित्री का था ये प्लान, बताया सनसनीखेज सच

विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक की लोकेशन यूपी की मिली तो मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस मुख्यालय को इनपुट दिया। मंगलवार को आरोपी तैयब अंसारी नोएडा के थाना सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। तैयब अंसारी अपने पिता के पास दिल्ली में रह रहा था। उसके पिता का नाम ताहिर है। वह बरेली में दर्जी का काम करते हैं। तैयब अंसारी की गिरफ्तारी की जानकारी हुई तो उसके गांववाले हैरान रह गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें