फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिल जमा करने आए करदाताओं ने धीमे काम पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआईएस सर्वे के बाद गृहकर की गड़बड़ियों से करदाताओं का पीछा नहीं छूट रहा। स्वयंकर निर्धारण प्रक्रिया से जिनके बिल ठीक हो चुके हैं, वह कर जमा कर रहे हैं। एक ही काउंटर होने की वजह से काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को करदाताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यालय के काउंटर और नगर निगम की नई बिल्डिंग में गृहकर जमा हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को करदाताओं की लंबी कतार लगी थी। इसी बीच कुछ लोग दूसरी लाइन लगाकर खड़े हो गए। इसको लेकर दोनों लाइनों के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नोंकझोंक के बाद हंगामा खड़ा हो गया। रुहेलखंड उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मेहरोत्रा ने कहा कि करदाताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। काम धीमा होने के अलावा अचानक दूसरी लाइन लग जाने से हंगामा हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव ने कहा कि मामले का संज्ञान लेकर अतिरिक्त काउंटर खोलकर बिलों को सही करने और जमा कराने का काम किया जा रहा है।

अग्रिम गृहकर में छूट की अवधि बढ़ाने की मांग
पार्षद राजेश अग्रवाल ने अग्रिम गृहकर में छूट की अवधि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने महापौर को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर निगम अभी अग्रिम गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है। वहीं, टैक्स विंडो खुले हुए सिर्फ 12 दिन हुए हैं। उन्होंने 10 प्रतिशत छूट की अवधि को बढ़ाकर 30 सितंबर तक करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें