फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाली व्यावसायिक भवनों पर नहीं लगेगा टैक्स, दिसंबर तक जमा करने पर मिलेगी छूट

Wed, 25 Sep 2024 12:50 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मंगलवार को हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में अहम फैसले लिए गए।  गृहकर और जलकर जमा करने के लिए शहरवासियों को राहत मिली है। अक्तूबर में गृहकर-जलकर जमा करने पर 10 फीसदी, नवंबर में 7.5 और दिसंबर में 5 फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन
मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में खाली पड़े व्यावसायिक भवनों पर तब तक टैक्स नहीं लगेगा, जब तक कि उनमें किरायेदार नहीं आते या भवन स्वामी द्वारा कोई प्रतिष्ठान नहीं खोल लिया जाता है।अक्तूबर में गृहकर-जलकर जमा करने पर दस फीसदी, नवंबर में 7.5 और दिसंबर में 5 फीसदी छूट मिलेगी। दिवाली से पहले पांच हजार एलईडी लाइटें खरीदी जाएंगी, ताकि पूरा शहर जगमग हो सके। मंगलवार को हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में ये अहम फैसले लिए गए।

विज्ञापन


बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश को उनके मूल पद स्वास्थ्य विभाग में वापस भेजने का प्रस्ताव आया। पार्षदों ने हंगामा करते हुए उन पर मनमाने तबादले करने सहित कई अन्य आरोप लगए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर की संस्तुति पर तबादले करने की बात कही। 

Vande Bharat: आधे से ज्यादा खाली सीटों के साथ दौड़ रही मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, ये है वजह
विज्ञापन


इस पर पार्षद राजेश अग्रवाल ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को कॉल की और फोन को स्पीकर पर ले लिया। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने कहा कि उन्होंने कोई संस्तुति नहीं की। महापौर ने कहा कि तीन दिन में जांच कराएंगे। अतिक्रमण का मुद्दा भी गूंजा। महापौर बोले- अब 29 सितंबर से अभियान चलेगा।

ये मुद्दे भी गूंजे
बंदरों को पकड़वाने की मांग उठी। कहा गया कि तय शेड्यूल के मुताबिक बंदरों को पकड़ा नहीं जा रहा। संबंधित फर्म के कर्मचारी आनाकानी कर रहे हैं। इस पर महापौर बोले- वीडियो रिकॉर्डिंग करें, कार्रवाई होगी। अवैध होर्डिंग का मुद्दा भी गूंजा। सोलर लाइटों के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। पार्षद छंगामल मौर्य ने ठेके पर कर वसूली कराने की बात कही। 

अलीम खां सुल्तानी ने 25 दुकानों की मार्केट पर टैक्स बकाया होने का मुद्दा उठाया। पार्षद सागर मौर्य, रंजीत वाल्मीकि, रचित गुप्ता ने बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया। सीवर की सफाई के लिए तीन तीन हजार रुपये तक की अवैध वसूली के मुद्दे पर महापौर बोले- एफआईआर कराएंगे। गृहकर व जलकर के बिलों में गड़बड़ी का मामला भी छाया रहा।

ये फैसले भी हुए
  • लोहिया विहार और साईं पार्क में टलहने वालों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • सुंदरासी का गो-आश्रय स्थल 15 दिन में संचालित होगा।
  • नए भवन में पार्षदों के कक्ष में एसी लगेगा, फर्नीचर की होगी व्यवस्था।
छाया रहा बदहाल सड़कों का मुद्दा
पार्षद शालिनी जौहरी ने दिव्य प्रकाश रोड की बदहाली का मुद्दा उठाया। पार्षद कपिलकांत बोले- सड़क ऐसी है कि अंतिम संस्कार के दौरान जाते वक्त अर्थी गिरने का भी खतरा रहता है। काफी नोकझोंक के बाद महापौर बोले- इसी सप्ताह सड़क का टेंडर निकलवा देंगे। पार्षद राजेश अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के छह वार्डों में फैंसी लाइटें लगाए जाने पर पुरानी लाइटें के गायब होने का मुद्दा उठाया। पार्षद शमीम अहमद ने कोहाड़ापीर की हाईमास्ट लाइट गायब होने की बात कही।
विज्ञापन

वेतन पर खर्च हो रहे 1.38 करोड़... काम होता है सिर्फ 20 लाख का
उप सभापति सर्वेश रस्तोगी ने कहा कि सड़क और नाली आदि ठीक कराने के लिए निर्माण विभाग की गैंग में शामिल कर्मियों के वेतन पर 1.38 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, पर उनके द्वारा काम सिर्फ 20 लाख रुपये का होता है। कभी सीमेंट तो कभी बजरी नहीं मिलती। इससे कर्मचारियों की टीमें खाली रहती हैं। इन पर नकेल कसने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें