फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑयल कंपनी पर पकड़ी गई सवा करोड़ की टैक्स चोरी

Sat, 25 Apr 2015 01:02 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी स्थित श्री आयल एंड फैट फैक्ट्री पर वाणिज्य कर विभाग ने अचानक छापा कार्रवाई की। इसमें 25 करोड़ से ज्यादा की संदिग्ध खरीद फरोख्त मिली। छापा दल ने अवैध कारोबार संबंधी अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त व्यापार कर आयुक्त आरपी कौशिक और राय विनोद कुमार के निर्देश पर एसआईबी (विशेष जांच शाखा) प्रमुख आरएस कटियार ने दल बल सहित बहेड़ी स्थित श्री आयल एंड फैट फैक्ट्री पर छापा लगाया। इस फैक्ट्री में राइस ब्रान खाद्य ऑयल तैयार किया जाता है। छापा दल ने अभिलेखाें में कच्चा माल आमद, उत्पादन और बिक्री में भारी हेरफेर पाई। एसआईबी प्रमुख कटियार ने बताया कि कच्चे माल से जितना उत्पादन होना चाहिए उसका रिकार्ड गड़बड़ था। इसी तरह बिक्री रिकार्ड भी सही नहीं मिला। पांच से छह रजिस्टर ऐसे मिले जिसमें अवैध कारोबार होने की पुष्टि हुई। छापा दल ने जो अभिलेख जब्त किए हैं उसमें 25 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध कारोबार मिला है। इसलिए अवैध कारोबार और टैक्स चोरी करने वाली फैक्ट्री से कम से कम सवा करोड़ रुपया वसूली होगी। अभिलेखों की छानबीन अभी चल रही है। छापे के दौरान अशोक चौधरी, संजय मिश्रा, नीरज शर्मा, अश्वनी कुमार, डीके सिंह आदि अफसराें ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें