फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन में टैक्स जमा करने पर 15 प्रतिशत छूट

Sun, 10 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगाम के कारण स्थगित होने के बाद शनिवार को पुन: हुई  नगर निगम बोर्ड की बैठक में माफामाने के बाद सब कुछ सामान्य ढंग से हुआ। 77 प्रस्ताव रखे गए और थोड़ी बहुत नानुकुर के साथ सब स्वीकृत हो गए। राजेश अग्रवाल के आवासीय और कामर्शियल करदाताओं को 15 प्रतिशत छूट देने के अहम प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल गई। 15 अप्रैल से 15 मई तक आवासीय और कामर्शियल टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को 15 प्रतिशत छूट मिलेगी।  
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रत्येक वार्ड को 20-20 लाख और मलिन बस्तियों को 10 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए मिलेंगे। मेयर डा. आईएस तोमर ने बताया कि पार्षद ने कार्यकारिणी और बोर्ड की बैठकों मेें गेट, सड़क और नाली निर्माण के ढेरों प्रस्ताव लगाए। वह स्वीकृत भी हो गए लेकिन उन पर अमल नहीं हो पाया। अगले साल पार्षदों को अपने वार्ड में अधूरे काम पूरे कराने के लिए 20 लाख रुपये दिए जाएंगे। जिन वार्डों में मलिन बस्तियां हैं, उनके पार्षदों के प्रति मलिन बस्ती 10 लाख रुपये अलग से मिलेंगे।
  
 डेयरियां शहर से बाहर ले जाएं 
पार्षदों ने डोर टू डोर कूड़ा योजना के यूजर चार्ज कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। गौरव सक्सेना ने कहा कि डेयरी वालों से यूजर चार्ज न लेने का सुझाव दिया। कहा कि जब डेयरियों का गोबर नहीं उठाया जा रहा है तो यूजर चार्ज लेने का क्या मतलब। बबलू खान ने कहा कि कूड़ा सरकारी कर्मचारी उठा रहे हैं उसका फायदा डोर टू डोर कर्मचारियों को रहा है। विपुल लाला ने कहा कि डोर टू डोर योजना फ्लाप तो हो ही चुकी है तो फिर यूजर चार्ज वसूलने का क्या औचित्य। मेयर ने कहा कि शहर के अंदर की डेयरियां हर हाल में बाहर ले जाने की कार्ययोजना बनाएं और उसे जल्द अमल में लाया जाए। 
विज्ञापन


ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन खरीदने का रास्ता साफ
अनुपूरक प्रस्ताव संख्या एक में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जोन छह बदायूं मार्ग पर बभिया में खसरा नंबर 877, 920, 921, 922, 923, 924 और 940 की जमीन खरीदने का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखा गया। राजेश अग्रवाल ने जमीन बेचने वाले किसानों के नाम और जमीन की कीमत के बिना प्रस्ताव को अधूरा बताया। भाजपा के कपिलकांत ने मोशन प्रस्ताव रखा। नगर आयुक्त ने कहा कि वह जमीन के रेट अभी नहीं खोल सकते। ये प्रस्ताव बोर्ड की स्वीकृति के बाद शासन को जाएगा। फिर रेट स्टैंडिंग कमेटी तय करेगी। अन्य पार्षदों का सवाल था कि जब जमीन की कीमत नगर निगम देगा तो फिर रेट क्यों नहीं खोले जा रहे और प्रस्ताव शासन को भेजने का क्या औचित्य। कपिलकांत समेत तमाम पार्षदों के विरोध के बीच नामित पार्षद मोहम्मद नदीम हंगामा करने लगे। इसी बीच इनके विरोध को दरकिनार करते हुए ये प्रस्ताव स्वीकृत हो गया। 
बोर्ड से स्वीकृत मुख्य प्रस्ताव 
1- कटघर में वीर अब्दुल हमीद पार्क का सुंदरीकरण 
2- मिनी बाईपास से मेगासिटी रोड की सरकारी जमीन गाटा संख्या 594 पर दुकान निर्माण 
3-नर्सरी रोड से किला नदी पर 29.50 लाख से नाला निर्माण
4-हिंद टाकीज के मुख्य द्वार पर महाराजा अग्रसेन के नाम से गेट निर्माण
5- 30 दिन में  टैक्स जमा करने पर मिलेगी 15 प्रतिशत छूट 
(कुल 77 प्रस्ताव स्वीकृत हुए)

अमर उजाला के मुद्दे  गूंजे 
बोर्ड की बैठक में अमर उजाला द्वारा उठाये गए मुद्दे  गूंजे। बबलू खान ने अक्षर विहार तालाब पर बिल्डरों के पाटने का मामला उठाया तो मेयर ने पूरी टीम के साथ मीटिंग के बाद निरीक्षण करने की बात कही। बाद में तालाब का निरीक्षण भी किया गया। परसाखेड़ा में इंडस्ट्री पर 72 लाख टैक्स बकाया में मात्र 4.43 लाख जमा करके बकाया शून्य दिखाने पर मेयर ने स्पष्टीकरण मिलने की बात कही। अफसर इस मामले को झूठ साबित करने पर जोर जरूर देते रहे लेकिन टैक्स कम करने की वजह के बारे में अवगत नहीं करा सके। 


अलग से बाक्स 
सदन की गरिमा भंग करने वालों को मिली माफी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नगर निगम बोर्ड की  बैठक में सपा और भाजपा पार्षद दल नेताओं ने अपने दलों के पार्षदों की ओर से 30 मार्च को हुए हंगामे, अभद्रता और मारपीट के लिए सदन में सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली। मेयर ने भी उस दिन की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विवादित हिस्सा सदन की कार्रवाई से निकलवा दिया। सदन की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इसके बाद बोर्ड की बैठक शांतिपूर्ण तरीके से चली। 
महापौर डा. आईएस तोमर की अध्यक्षता में शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में सबसे पहले 30 मार्च को सदन की कार्रवाई के दौरान हाथापाई की घटना पर दुख प्रकट किया गया। मेयर ने कहा कि उस दुखद घटना की वजह से बोर्ड की बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। पार्षद चाहे किसी भी दल के हों लेकिन वह जनता के प्रतिनिधि हैं और विकास के लिए सदन में बहस करते हैं। पार्षद सदन की गरिमा बनाए रखें और जनता के समक्ष उदाहरण पेश करें। भाजपा पार्षद दल नेता विकास शर्मा और सपा पार्षद दल नेता राजेश अग्रवाल ने अपने दल के पार्षदों की ओर से 30 मार्च की घटना के लिए सदन में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। विवादित पार्षदों में शमीम अहमद अनुपस्थित थे जबकि आरिफ कुरैशी, मोहम्मद अकील गुड्डू, कपिलकांत मौजूद थे। इसके बाद पूरे समय सदन शांतिपूर्ण तरीके से चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें