फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बोगस फर्म से करोड़ों की टैक्स चोरी, कासगंज और बिहार के दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी करने के दो आरोपियों को बरेली पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खंड पांच के सहायक आयुक्त गौरव सिंह ने 12 जनवरी को इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक, हिम ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर हिमांशु द्वारा जाली दस्तावेज तैयार कर राजस्व को क्षति पहुंचाई गई थी। एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही थी। शनिवार को कैंट पुलिस ने रोड नंबर आठ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने उनसे पूछताछ की। दोनों ने अपने नाम बिहार के जिला अरवल निवासी हिमांशु कुमार और उप्र के कासगंज जिले के कस्बा सोरों निवासी कुंवर सनोज मौर्य बताया। सनोज तुलसीनगर में रहकर कर चोरी कर रहा था। दोनों ने बताया कि 2019 से हिम ट्रेडर्स नाम की फर्जी फर्म बनाकर फर्जी बिलों के माध्यम से जीएसटी पास आन कर कर चोरी कर रहे हैं। हिमांशु ने बताया कि हुमेर उर्फ मुबारक के कहने पर उसने फर्जी फर्म बनाई। इसके एवज में उसे तीन लाख रुपये मिले थे। वहीं सनोज मौर्य फर्जी बिल बनवाकर सात लाख रुपये कमा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें