फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातघर और प्रिंटिंग प्रेस की जांच में पकड़ी 40 लाख की कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीते दिनों बरातघर, कैटर्स और प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को कर जमा करने के लिए बैठकों के जरिये जागरूक किया गया था। इसके बाद भी कुछ संचालकों ने कर जमा नहीं किया। अब एसजीएसटी के सर्वे में 40 लाख रुपये कर चोरी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 ओपी चौबे के मुताबिक नवंबर में शासन और राज्य कर मुख्यालय लखनऊ ने बरातघर, कैटर्स, शादी व अन्य आयोजनों के कार्ड छापने वालों की जांच के निर्देश दिए थे। इसके तहत 15 से 20 दिसंबर के बीच कई फर्मों की जांच हुई। इसमें खोलिया कैटर्स सिविल लाइंस, जयशिला मैरिज गार्डन लॉन, जलसा ग्रीन मैरिज लॉन एंड बैंक्वेट हॉल, दुर्गा कार्ड्स बड़ा बाजार की जांच की गई थी। पता चला कि कैटर्स, बैंक्वेट हॉल ने घोषणा और विज्ञापित दर से कम दर पर बुकिंग की।
इससे संबंधित लूज पर्चे व अन्य अभिलेख जब्त किए गए। प्रिंटिंग प्रेस से किस बरातघर के कितने कार्ड छापे गए व कितनी बुकिंग हुई आदि की सूचना मांगी गई है। करीब 40 लाख रुपये कर चोरी का मामला सामने आया है। मौके पर तीन लाख रुपये जमा कराए गए हैं। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें