फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: तौकीर रजा ने नुपुर की गिरफ्तारी के लिए 17 जून को धरने का किया एलान, इस वजह से बदली प्रदर्शन की तारीख

Thu, 09 Jun 2022 08:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने 10 जून को इस्लामियां ग्राउंड में धरना प्रदर्शन करने की बात कही थी। 10 जून को गंगा दशहरा स्नान के चलते इसे स्थगित कर दिया था। अब 17 जून को धरने का एलान किया है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने 17 जून को जुमे की नमाज के बाद इस्लामियां ग्राउंड में धरने का एलान किया है। कहा है कि इसमें युवाओं के साथ महिलाएं, बच्चे भी शामिल होंगे। यौमे दुरूद के नाम से धरना होगा। दो घंटे तक धरने में दुरूद पढ़ा जाएगा फिर मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन


भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने 10 जून को इस्लामियां ग्राउंड में धरना प्रदर्शन करने की बात कही थी, जिसको उन्होंने कल स्थगित कर दिया था। 

मौलाना तौकीर रजा खां का कहना है कि उन्होंने नुपुर शर्मा को भाजपा से बर्खास्त करने की मांग की थी, जो पूरी हो गई है लेकिन अभी गिरफ्तारी बाकी है। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान मौलाना ने कहा था कि 10 जून को दशहरा गंगा स्नान है। इसकी आड़ में शरारती तत्व अमन खराब न कर सकें इसलिए फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है। उन्होंने अगली तारीख का जल्द एलान करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें